Type Here to Get Search Results !

कप्तानगंज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

 कप्तानगंज में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा निकली



बस्ती। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर कप्तानगंज में भारतीय जनता पार्टी और नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मण्डल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व व भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा की मुख्य अतिथि उपस्थिति में यात्रा ने नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

यात्रा का शुभारंभ सावित्री मिलन मैराज हाल से हुआ, जो राष्ट्रीय राज्य मार्ग होते हुए खजुहा, कप्तानगंज चौराहा और प्रमुख मार्गों से गुजरकर ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति गीत, नारे और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कप्तानगंज की यह भव्य तिरंगा यात्रा नगर की स्मृतियों में लंबे समय तक देशभक्ति का जोश जगाए रखेगी।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, बुजुर्ग, युवा और बच्चे तक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। हर चेहरा गर्व और उत्साह से दमक रहा था।

मुख्य अतिथि अमृत कुमार वर्मा ने कहा तिरंगा यात्रा केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि एक संदेश है कि हम जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर भारतीय हैं। युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना और प्रबल हो।

मण्डल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी ने कहा आजादी की सांस हमें उन बलिदानों से मिली है, जिनकी याद दिलाने का प्रयास यह यात्रा करती है। यह गर्व, एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंटू सोनकर, मंडल प्रभारी गजेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री भाजयुमो दिव्यांशु दुबे, जिला संयोजक आईटी रवि तिवारी, सुखराम गोंड, मनोज ओझा, विनोद चौधरी, ओमप्रकाश ओझा, अरविंद मिश्र,  मनोज तिवारी, दिग्विजय चौबे, नयन निषाद, अंकुर मिश्र, बब्बू तिवारी, आदर्श चौधरी, शशि कपूर वर्मा, आदर्श तिवारी, सौरभ तिवारी, रोहित गौड़, हरेंद्र देव तिवारी, संदीप सोनकर, प्रत्यूष पांडेय, तरुण निषाद, नीरज तिवारी, रामबृक्ष निषाद, दुर्गेश ओझा, दीपक पाण्डेय, बब्बू गुप्ता, दुर्गेश चौबे, शुभम शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, गिरिजेश चौधरी, निलेश सिंह, रामसागर पटेल,  अमित जायसवाल, प्रदीप सोनी, संदीप पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad