लश्करे पाकिस्तान की भूमिका में कांग्रेस, कांग्रेस के ट्वीट अमेरिका के सदन में उठ रहे और पाक मंत्री कर रहे रीट्वीट : राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला
सिर तन से जुदा जैसे आज सामाजिक और आपराधिक नारे का समर्थन करने के मामले में कांग्रेस पार्टी चौतरफा घिर गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि भारत की कांग्रेस पार्टी लश्करे पाकिस्तान की भूमिका में है। कांग्रेस पार्टी के ट्वीट को पाकिस्तान के मंत्री रिट्वीट कर रहे हैं और अमेरिका की सदन में पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे की रूप में उठाया जा रहा है।
सुल्तानपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का स्वागत अभिनंदन पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आधे हाथ लिया। कहा कि कांग्रेस के ट्वीट भारत के खिलाफ अमेरिका के सदन में उठाए जा रहे हैं। इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध जिस तरीके से कांग्रेस के गलत कार्यों से पाकिस्तान कर रहा है , वह देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाला है। उन्होंने साफ तौर पर पाकिस्तान की नीतियों को राष्ट्र विरोधी करार दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो साझा होने और वायरल होने को भी प्रेम शुक्ला ने मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ पूरे प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जिस तरीके से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, वह निंदनीय कृत्य है। समाजवादी पार्टी जिस तरीके से बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तोहीन कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने साथ उनकी फोटो लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इस कृत्य की निंदा करती है। हर जिले में कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अपराधिक कार्रवाई करने की मांग करते हैं। अपराधिक बयानबाजी सिर तन से जुड़ा का देश तरीके से कांग्रेस समर्थन कर रही है, वह निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लश्कर पाकिस्तान की भूमिका में नजर आ रही है। कांग्रेस के ट्वीट को पाकिस्तानी नेता यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के सदन में मुद्दा बना रहे हैं। पाकिस्तान के मंत्री कांग्रेस के इस ट्वीट को री ट्वीट कर रहे हैं। भारत की संप्रभुता को चुनौती देते हुए पाकिस्तान के समर्थन में कांग्रेस के लोग क्यों ऐसा कर रहे हैं यह समझ से परे है। हिंदुओं को हिंदुओं द्वारा करने का काम एक ही बार हुआ था जब मुलायम सिंह यूपी में मुख्यमंत्री थे। हिंदू द्रोही पार्टी है समाजवादी पार्टी।