Type Here to Get Search Results !

दुल्हन ने नहीं किया मेकप,वापस हो गयी बारात

 ब्यूटी पार्लर से बिना मेकअप लौटी दुल्हन, दूल्हे ने शादी करने से किया इनकार





इटावा शहर में एक शादी समारोह में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब दुल्हन ब्यूटी पार्लर से अचानक गायब हो गई और करीब पांच घंटे बाद बिना मेकअप के लौट आई। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से आक्रोशित दूल्हे ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिससे बरात वापस चली गई।


यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित माया मैरिज होम की है, जहां फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी की रस्मों से पहले दुल्हन को तैयार होने के लिए एक ब्यूटी पार्लर भेजा गया था, जहां से वह पार्लर संचालिका को चकमा देकर लापता हो गई।


दुल्हन के लापता होने की जानकारी जब दूल्हे और उसके स्वजन को मिली, तो स्थिति और गंभीर हो गई। तनाव के चलते दूल्हे के पिता को दिल का दौरा पड़ गया, जिन्हें तुरंत उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया।


बिना मेकअप लौटी दुल्हन


करीब पांच घंटे बाद रात 10 बजे दुल्हन अपने माता-पिता के साथ गेस्ट हाउस लौटी, लेकिन बिना तैयार हुए। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से आक्रोशित दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।


 वधू पक्ष ने लगाया अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप


इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब वधू पक्ष ने दूल्हे के परिवार पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad