आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती में घोटाले का मामला।
भुड़कुड़ा और दुल्लहपुर थाने में दर्ज की गई एफआईआर।
सम्बंधित लेखपालों ने दर्ज करायी एफआईआर।
फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने और लगाने वालों पर केस दर्ज।
भर्ती में 14 अभ्यर्थियों के आय प्रमाण पत्र पाए गए थे फर्जी।
शिकायतों के बाद प्रशासन की जांच में खुली थी पोल।
मामले में डीएम ने पहले ही 10 लेखपालों को किया था सस्पेंड।
खबर गाजीपुर से है।जहाँ आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती में घोटाले के मामले में दो थानों में एफआईआर दर्ज की गई है।गाजीपुर के भुड़कुड़ा और दुल्लहपुर थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।सम्बंधित लेखपालों ने ये एफआईआर। दर्ज कराई है।भर्ती के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने और लगाने वालों पर केस दर्ज किया गया है।गाजीपुर में आंगनबाड़ी वर्करों की भर्ती में 14 अभ्यर्थियों के आय प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे।शिकायतों के बाद प्रशासन की जांच में इस फर्जीवाड़े की पोल खुली थी।मामले में डीएम ने पहले ही 10 लेखपालों को सस्पेंड किया था।अब इस मामले में दो थानों पर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने और भर्ती के लिए इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।