निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के ढहने से 7 मजदूर घायल
महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव में निर्माणाधीन ओवरब्रिज काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिरने से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात 12 बजे पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव में ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था।जिसमें कंक्रीट की ढलाई हो रही थी।तभी अचानक से काम कर रहे मजदूरों के ऊपर ब्रिज गिर गई जिसके कारण अनिल उम्र 20 वर्ष निवासी हाथरस, टिंकू उम्र 22 वर्ष निवासी कसला गांव जनपद बदायूं, बेलमपाल उम्र 35 वर्ष निवासी कसला गांव जनपद बदायूं, बालकृष्ण उम्र 30 वर्ष निवासी बांदा, योगेश उम्र 25 वर्ष निवासी हाथरस,योगेश कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी हाथरस और लोनी उम्र 30 वर्ष निवासी कसला गांव जनपद बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनका इलाज जिला अस्पताल में होने के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।