Type Here to Get Search Results !

प्रयागराज की घटना में तय हो जिम्मेदारी -अखिलेश यादव


    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ सरकार की गलती से हुआ है। इसके लिए पूरी तरह सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है। भगदड़ में जान गंवाने वालों की सही संख्या नहीं बता रही है। भाजपा सरकार मृतको की संख्या इसलिए छिपा रही है, जिससे उसे मुआवजा नहीं देना पड़े। यह सरकार की संवेदनहीनता है।

    शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो संत और धर्माचार्य भी महाकुंभ की अव्यवस्था और सरकार की झूठ पर खुल कर बोल रहे हैं। संत महात्मा भी मुख्यमंत्री जी के झूठ से दुःखी हैं। सभी लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी झूठे हैं। सरकार झूठ बोल रही है। परिजन अपनों के लिए परेशान है। सरकार मृतकों और घायलों की संख्या छिपा रही है। मुख्यमंत्री जी और भाजपा सरकार ने आम जन का भरोसा खो दिया है। यह उनकी नैतिक हार है। जब संत-महात्मा भी उन्हें भी मुख्यमंत्री झूठे हैं तो मुख्यमंत्री की इससे बड़ी हार क्या हो सकती है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी तो नैतिक रूप से जा चुके है, अब राजनीतिक रूप से भी चले जाएंगे। महाकुंभ घटना पूरी तरह से सरकार की नाकामी है। भगदड़ वहां हुई है, जहां स्नान के लिए आम जनता जाती है। सरकार सबसे पहले सभी खोये लोगांे और मृतकों की पूरी जानकारी सार्वजनिक करे। सूची जारी करे जिससे परेशान और पीड़ित परिजनों को सही जानकारी मिल सके। इसके साथ ही सरकार सभी शवों को गरिमापूर्ण तरीके से उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।

    अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने महाकुंभ का निमंत्रण बांटा था। कहा था कि 40 से 45 करोड़ लोगों को स्नान करा देंगे। विश्वस्तरीय व्यवस्था करने का दावा किया था। जब निमंत्रण दिया था तो व्यवस्था क्या थी?

  अखिलेश यादव ने कहा कि अभी भी लाखों लोग और गाड़िया सड़कों पर फंसे है। सरकार उनके डीजल, पेट्रोल, खाने पीने और घरों तक सुरक्षित पहुंचाने का इंतजाम करें।        

       

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad