मथुरा के वृंदावन में प्रख्यात धर्म प्रचारक अनिरुद्वाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम में प्रसाद वितरण के दौरान गर्म दाल गिरने से दस श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। और बुरी तरह झुलस गए । जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो श्रद्धालुओं की स्थिति चिंताजनक बनी है। जबकि उपचार के बाद अन्य श्रद्धालुओं की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु पश्चिम बंगाल से वृंदावन धार्मिक यात्रा पर आए थे। बताया जाता है कि कार्तिक मास में पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं का एक दल वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आया हुआ है। सभी श्रद्धालु दर्शन करते हुए परिक्रमा मार्ग संत कालोनी स्थित गौरी गोपाल आश्रम पहुंचे। जहां प्रतिदिन की तरह भोजन वितरण का कार्य चल रहा था। सभी श्रद्धालु प्रसाद के लिए लाइन में खड़े थे। उसी दौरान किसी तरह गर्म दाल से भरा भगौना अचानक पलट कर श्रद्धालुओं पर गिर गया। जिसमें करीब दस महिला पुरुष इसकी चपेट आकर बुरी तरह झुलस गए। जिनको तत्काल आश्रम की एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने हादसे का शिकार बने श्रद्धालुओं को उपचार देना शुरू कर दिया।
श्रद्धालुओं पर गिरी दाल,10 लोग झुलसे
November 01, 2024
0