बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18 वीं बटालियन की E कंपनी जा रही थी बलिया होते हुए,सिवान।
शांति व्यवस्था ड्यूटी दीपावली,छठ के लिए डेहरी आनसोन रोहतास से प्राइवेट बस द्वारा चले थे जवान।
थाना बैरिया इलाका में समय करीब 12:30 बजे रात चांद दियर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस ।
29 जवान हुए घायल ,जिसमें 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल बलिया किया गया रेफर।
शेष 19 जवानों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा (बैरिया) में चल रहा इलाज।
सभी जवानों की स्थिति बताई जा रही सामान्य।
SP बलिया विक्रांत वीर ने अस्पताल पहुंच कर जवानों के उपचार हेतु ली जानकारी।।