Type Here to Get Search Results !

जिस मूर्ति का पीएम ने किया उद्घाटन,हो गयी धराशायी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 4 दिसंबर 2023 को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया था। 35 फीट ऊंची यह प्रतिमा आज गिर गई।



 सिंधुदुर्ग जिले में मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को अचानक गिर गई। इस विशाल प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर महीने में अपने करकमलों से किया था।जो आखिरकार गिर गयी।


शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के साथ ही महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर भी कटाक्ष किया है। विपक्षी दलों ने शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित करने की परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

हालांकि प्रतिमा क्यों और कैसे गिरी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्रतिमा गिरने की खबर आग की तरह फैल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार की वजह से यह प्रतिमा गिरी है।वहीं अब विपक्ष के नेता भी लगातार हमलावर होते दिख रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad