UPCM MYogiAdityanath ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था का विषय हो या आपदाकाल में जनसामान्य के सहयोग का अवसर, होमगार्ड स्वयंसेवकों ने हर समय अपनी कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया है। होमगार्ड स्वयंसेवकों की सेवाभावना सराहनीय है। विभिन्न राज्यों में भी उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है।
वर्तमान में प्रदेश में 76 हजार+ पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। लगभग 75 हजार ड्यूटी प्वॉइंट पर प्रतिस्थापित हैं। इनमें से प्रति वर्ष लगभग 4,000 होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
एक अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2033 तक 42 हजार+ होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में नई नियुक्ति की प्रक्रिया समय से पूरी कर लेनी चाहिए। दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती करने का लक्ष्य लेकर कार्य आगे बढ़ाएं।