युवक ने एसआई के चेहरे पर लगाया अपना फेस:फेसबुक पर लगाई डीपी, लोगों को करता था गुमराह; गिरफ्तार
हाथरस में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर उत्तर प्रदेश पुलिस के एसआई की वर्दी पहनी फोटो लगा रखी थी। वह लोगों को गुमराह करता था।
हाथरस जंक्शन पुलिस को यह सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव पुरा कलां निवासी नीरज कुशवाहा पुत्र नरसिंह पाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उप्र पुलिस के उप निरीक्षक की वर्दी पहनी फोटो लगाकर रखी है।
वह लोगों को गुमराह कर उनके साथ छल कपट कर रहा है। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इस युवक ने बताया कि उसने इंटर तक पढ़ाई की है।
हाथरस जंक्शन पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
उसने गूगल प्ले स्टोर से Pics Art एप्प डाउनलोड कर वर्दी वाली एक फोटो को एडिट कर उसमें अपना चेहरा लगा दिया। लोगों से छल करने के लिए उसको अपने फेसबुक अकाउंट पर लगा दिया था। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ डॉ आनंद कुमार ने बताया कि इस युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।