यादवों के भले को लेकर सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने सपा सुप्रीमो को दी सलाह
लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जनपद आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने अपनी जीत को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा सपा प्रदेश की 80 की 80 सीटें हार जायेगी। अखिलेश यादव को पुरानी राजनीति छोड़नी पड़ेगी। वे अपने आप को यादवों का नेता मानते हैं अगर वे यादवों का भला चाहते हैं तो उनके लिए एक सलाह है कि वे गठबन्धन के लिए किसी अन्य पार्टी से न करें। यह हर कोई जानता है कि 2024 में भाजपा की ही सरकार बननी है। उनको भाजपा के साथ गठबन्धन करना चाहिए।
जनपद आज़मगढ़ के हरिऔध कला भवन में आयोजित दो दिवस स्वयं सहायता समूह की ग्राम चौपाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर पहुंचे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान यह बात कही। बता दें कि कल 29 दिसम्बर को आजमगढ़ में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा को हराना है तो यूपी हरा दीजिए, भाजपा 2024 का चुनाव हार जाएगी। आजमगढ़ से ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आयेगा। वहीं भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2024 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ने की चुनौती दी है।