बाबा रामदेव, बोले.... जो भगवान राम को नहीं मानेंगे उनका राजनीतिक मोक्ष जरूर हो जाएगा
यूपी के अमरोहा में पहुंचे बाबा रामदेव। यहां उन्होंने कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा में चल रहे राष्ट्र धर्म के पुरोधा महर्षि दयानंद जी की 200 वी जयंती के उपलक्ष में आयोजित गुरुकुलीय शास्त्र स्पर्धा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण के न्योते पर कहा, भगवान राम सब के पूर्वज है मुसलमानों के भी हिंदुओं के भी राजनीतिक पार्टियों जो राम का विरोध करेंगे रावण का तो मोक्ष किया था भगवान राम जी ने आज के युग में जो भगवान राम को नहीं मानेंगे उनका राजनीतिक मोक्ष जरूर हो जाएगा। स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे पास भी आए तो उन्होंने कहा था कि हम तुम्हारे चेले हैं रामदेव से प्रीत करके राम से ग्रहण करें यह बात समझ में नहीं आई स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच में अवसाद आ गया है।स्वामी प्रसाद बौद्धिक रूप से वह भ्रमित हो गए हैं भगवान राम सद्बुद्धि प्रदान करें। राम मंदिर पर बोले रामदेव कहा 500 वर्षों के खूनी संघर्ष के बाद जहां कितने लोगों ने शहादत कुर्बानियां भगवान राम के चरणों में अर्पित की उनके मंदिर के लिए कोई मक्का मदीना में कहे कि वहां हम राम कृष्णा मंदिर बनाएंगे तो यह मजहबी विवाद उत्पादन होगा राम की भूमि कृष्ण की भूमि शिव की भूमि इन तीनों को तो मुसलमानों को आगे आकर भक्ति पूर्वक समर्पित कर देना चाहिए और आगे जो भी मंदिर मस्जिद है उस पर खेलते रहे।