भाजपा सांसद ने राहुल गांधी व केजरीवाल पर बोल हमला,केजरीवाल को बताया भ्रष्ट व फ़्रॉडिया _वहीं राहुल गांधी के विवेक को बताया अस्थिर
आज एक निजी कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फीता काटकर कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उदघाटन के बाद मीडिया से बात करते हुऐ कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर जमकर बरसे सांसद ने खासतौर पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला करते हुए कहा की अरविंद केजरीवाल फ्राडिया है। केजरीवाल चाहते है की ईडी उनको गिरफ्तार कर ले जबकि ईडी उनको नही गिरफ्तार करना चाहती है। सांसद ने कहा की कोराेना काल में आपलोग भी दिल्ली गए होंगे कोरोना काल में दिल्ली में उनके बाउंसरों द्वारा कैसे वसूली की जा रही थी हम चाहते है जिस तरीके से दिल्ली में भ्रष्टाचार हुआ है इसकी जॉच हो।
सासद ने राहुलगांधी द्वारा ऐपल फोन से डेटा चोरी कराए जाने का आरोप लगाने पर सांसद ने कहा कि राहुल गांधी बताए क्या है उनके पास पहले राफेल पे बोलते थे अब टेलीफोन पे आ गए। राहुल गांधी का मन स्थिर नहीं है वो बड़े नेता है पर पहले मन स्थिर करे। सांसद ने राहुलगांधी को योगा करने की सलाह दी है। राहुलगांधी द्वारा सत्यपाल मलिक के इंटरव्यू करने के मामले पर तंज कसते हुऐ कहा की सुना है की अब वो पत्रकार हो गए है। बीजेपी सांसद ने सत्यपाल मलिक पर निशाना साधते हुऐ कहा की उनका मिले भी तो सत्यपाल मलिक और कोई मिलेगा भी नही सत्यपाल मलिक को सांसद ने राहुलगांधी का टू कॉपी बताते हुए कहा की सत्यपाल मलिक कितना पढ़ते है वो तो पहले से ही विवादित नेता है।