Type Here to Get Search Results !

बस्ती की ऐतिहासिक रामलीला में उमड़ी भक्तों की भीड़

 


सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में मंचन का चतुर्थ दिवस का शुभारंभ नित्य की भांति श्री राम दरबार की आरती के साथ प्रारम्भ हुआ। आरती में मुख्य रूप से श्रीप्रकाश पाण्डेय , आर के उस्मानी, नीलम सिंह ,वैशाली सिंह, हेमंत त्रिपाठी, संजय सिंह, रमेश बहादुर पाल सिंह, प्रेम प्रकाश ओझा, श्रीमती तारा त्रिपाठी, उदयभान सिंह उपस्थित रहीं। आज के प्रसंग में श्री राम राज्याभिषेक की तैयारी की मंगल बेला पर चहुं ओर मंगलगान और लोक मंगल के गीत गाये जा रहे हैं  नगरवासी इस समाचार को सुनकर अत्यंत हर्षित और पुलकित हैं। काल की गति बदली माता  कैकेयी की दासी मंथरा ने काल के वशीभूत प्रभु राम के स्थान पर स्व पुत्र भरत के राज्य की कामना उत्पन्न किया । माता कैकेयी ने राजा दशरथ से वचन में प्रभु श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लिया मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम माता और पिता के वचनों के सम्मान में  वन गमन जी तैयारी करते हैं इस समाचार से समूची प्रजा में शोक की लहर दौड़ जाती है इस भाव प्रवण मंचन ने सभी दर्शकों का मन द्रवित कर दिया।इस प्रसंग का  मंचन -राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती की छात्राओं द्वारा किया गया।

मंचन के दूसरे भाग में प्रभु के वन का प्रथम चरण तमसा निवास से प्रारंभ होता है नदी पार करने के लिए प्रभु की भेंट केवट राज निषाद से होता है जहां प्रभु और केवट का भाव प्रवण संवाद होता है। तत्पश्चात प्रभु श्री राम जी का ऋषि भारद्वाज जी व वाल्मीकि जी से भेंट होती है और प्रभु श्रीराम चित्रकूट में विश्राम करते हैं। इस नयनाभिराम मंचन की प्रस्तुति 

-इंडियन पब्लिक स्कूल- बस्ती के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। दोनों विद्यालय के मंचन के मध्य श्रीमद गीता के दोहों पर आधरित मंचन किया गया जहां धनुर्धारी अर्जुन को योगेश्वर श्री कृष्ण गीता के उपदेशों का अर्थ बता कर उनका पथ प्रदर्शन करते हैं। कार्यक्रम का समापन श्री रामायण जी की आरती के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad