पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने हजारों करोड़ रुपये लेकर भागे उद्योगपति का नाम लेकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। कलीनगर कस्बे में जनसभा संबोधित करते हुए सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में सामान्य नागरिक को लोन लेने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पहले मेज के नीचे चढ़ावा देना पड़ता है। वहीं नीरव मोदी, ललित मोदी जैसे समेत तमाम उद्योगपति हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए।सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। पहले दिन उन्होंने 91 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। दूसरे दिन कलीनगर कस्बे में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नेहरू-पटेल का जिक्र कर आज के नेताओं पर निशाना साधा।वरुण गांधी ने खुद को ईमानदार नेता बताते हुए गांधी और नेहरू का जिक्र कर आज की राजनीतिक पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले देश की राजनीति में नेहरू, पटेल और आंबेडकर जैसे नेता होते थे। तब नारा लगाया जाता था कि हमारा नेता कैसा हो, नेहरू पटेल जैसा होगा। आज की स्थिति ऐसी हो गई है, नारों में कहा जा रहा है- नेता कैसा हो, जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा हो।सांसद ने कहा कि वह समझौते की नहीं बल्कि सिद्धांतों की राजनीति करते हैं। वह उस राजनीति का हिस्सा बनेंगे जो अपनी चिंता न कर राष्ट्र की चिंता करे। राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। लोगों के मन में अविश्वास पैदा हो रहा है कि राजनीति में लोग लालच में आते हैं, न कि राष्ट्रीय निर्माण के लिए हो।
सरकार की नीतियों पर बरसे सांसद वरुण गांधी,जनता के बीच छलका दर्द
October 30, 2023
0