Type Here to Get Search Results !

भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत,मचा हड़कंप

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा



 ट्रक में घुसी कार, दो महिलाओं सहित तीन की दर्दनाक मौत दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल जिनको सैफई हायर सेंटर में कराया गया भर्ती

लुधियाना से मधुबनी बिहार जा रही एक कार लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना करहल क्षेत्र में पहुंची

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 83 पर कार की गति काफी तेज थी। अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार चालक, दो महिलाएं और दो युवक गंभीर घायल हो गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को सैफई पहुंचाया। जहां कार चालक और दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। जब कि घायल दोनो युवकों का उपचार चल रहा है। मृतक कार चालक महाराजगंज का निवासी था। मृतक दोनों महिलाएं लुधियाना की निवासी थीं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad