बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के दौरान बच्चो के नमाज पढ़ने का मामला। मामले का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने लिया संज्ञान। अधिकारियो ने किया स्थलीय निरीक्षण। जांच में स्कूल इंचार्ज मीरा यादव, सहायक अध्यापिका तहजीब फातिमा और ममता मिश्रा पाई गई दोषी। विभाग की ओर से दिए गए तीनो के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश। मीरा यादव को किया गया निलंबित। स्कूल इंचार्ज से हटाकर ब्लाक संसाधन केंद्र से किया गया अटैच। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह को सौंपी गई जांच। 15 दिन में मुख्यालय को देनी होगी रिपोर्ट। क्षेत्रीय पार्षद मनीष रस्तोगी , विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक अंकुर सक्सेना , नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो ने आज किया था विरोध प्रदर्शन। ठाकुरगंज के नैपियर रोड कालोनी में है स्कूल।
परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई गयी नमाज,जानिये क्या है मामला
October 21, 2023
0