Type Here to Get Search Results !

मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा कुछ ऐसा लोगों की बढ़ गयी धड़कन, मचा हड़कंप

मछली पकड़ने जाल डाला,फंस गया विशालकाय मगरमच्छ,देखते ही लोगों में मच गई अफरा-तफरी,LIVE वीडियो वायरल 


 बाराबंकी जिले में मछली पकड़ने गए कुछ मछुआरों ने मछली की जगह एक विशालकाय मगरमच्छ पकड़ लिया। मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए एक तालाब में जाल डाला था। अचानक कुछ देर बाद जाल हिलने पर मछुआरों को लगा कि कोई बड़ी मछली फंसी है। जब मछुआरों ने जाल को खींचकर बाहर निकाला तो उनके होश फाख्ता हो गए। क्योंकि मछुआरों के जाल में एक विशालकाय मगरमच्छ फंसा हुआ था। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लोगों का शोर-गुल सुनकर मगरमच्छ जाल से निकाल कर फिर पानी में कूद गया। इस दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


 यह पूरा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र में चककाजीपुर का है। इस गांव के रहने वाले कुछ मछुआरे मंगलवार की शाम नगर पुल के पास स्थित नम्मा तालाब पर मछलियां पकड़ने गए थे। मछलियां पकड़ने के लिए मछुआरे जाल लेकर तालाब में उतर गए। उन्होंने तालाब में जाल लगा दिया। कुछ देर इंतजार करने के बाद मछुआरों को जाल में हलचल दिखी। मछुआरों को लगा की जाल में ज्यादा मछलियां फस गई है। सभी मछुआरे जल को पकड़ कर धीरे-धीरे तालाब से ऊपर लाने लगे। जैसे ही जल ऊपर आया तो सभी के हाथ पांव फूल गए। क्योंकि जाल में एक विशालकाय मगरमच्छ फंसा हुआ था। 

मगरमच्छ को देखकर मछुआरों सहित वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की शोर गुल सुनकर मगरमच्छ जाल से कूदकर फिर तालाब में चला गया। जाल में फंसे विशालकाय मगरमच्छ की जानकारी होते ही, मगरमच्छ को देखने के लिए तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू जारी किया। बताया जा रहा है कि रात होने के चलते मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं हो सका। मगरमच्छ का रेस्क्यू न होने से मछुआरों समेत बाकी ग्रामीण में दहशत का माहौल। ग्रामीणों ने बताया कि पहले आसपास मगरमच्छ नहीं देखे गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस समय नदी में बाढ़ के चलते तकरीबन 10 फीट का यह विशालकाय मगरमच्छ यहां तक पहुंच गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad