Type Here to Get Search Results !

चीन में दंपत्ति ने हिन्दू रीति रिवाज से की शादी,बनी चर्चा का विषय

 चीन में भारतीय संस्कृति से शादी कराने के लिए पहुंचे भारतीय पुरोहित


 चीन के क्सेयोनाई शेनजेन शहर के एक युवक ने भारतीय युवती के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। चीन में भारतीय संस्कृति के अनुसार संपन्न हुआ यह वैवाहिक कार्यक्रम विदेशी मेहमानों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वही इस शादी को पीलीभीत के रहने वाले पुरोहित आशुतोष शर्मा ने संपन्न कराया है।

दरअसल पीलीभीत के रहने वाले पंडित आशुतोष शर्मा की रिश्ते की भाजी अपराजिता शर्मा गोवा की रहने वाली है उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई जयपुर से की है। इस दौरान उनके साथ चीन के शेनजेन के रहने वाले जिनपिंग भी अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद अपराजिता भी सजन चली गई और वही नौकरी करने लगीं। इसी बीच जिनपिंग और अपराजिता में प्रेम हो गया। और 24 सितंबर को दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। भारतीय संस्कृति के अनुसार हल्दी मेहंदी की रस्म अदा की गई। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से विधि विधान के साथ वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। और अग्नि के साथ फेरे लेकर दोनों दांपत्य जीवन के बंधन में बंध गए। शादी का ये कार्यक्रम चीन के क्सेयोनाई शेनजेन होटल में सम्पन्न हुआ। पांच दिन के बीजा पर शादी समारोह सम्पन्न कर लौटे अपराजिता के मामा पुरोहित आशुतोष शर्मा और उनके रिश्तेदार बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति के साथ संपन्न हुआ यह शादी समारोह चीन में भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad