दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा पर रोका गया, बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात
रेसलिंग फेडरेशन और भाजपा के सांसद के खिलाफ और जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाड़ियों में सवार होकर गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए। लेकिन पुलिस ने जनपद में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। रविवार सुबह से ही पुलिस व प्रशासन के अफसर सड़कों पर थे। दिल्ली की ओर जाने वाली हर गाड़ी पर पुलिस की पैनी निगाह थी। हालांकि कुछ किसानों के वैकल्पिक मार्गों से दिल्ली की ओर जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अफसर कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें समझा रहे हैं।
किसानों के जत्थे को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ दो कंपनी व एक प्लाटून पीएसी के जवानों तैनात हैं। छिजारसी टोल प्लाजा सहित दिल्ली जाने वाले अन्य वैकल्पिक मार्गों के अलावा कई अन्य स्थानों पर पुख्ता बैरिकेडिंग कर किसानों को रोका जा रहा है।
