50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल, एक अन्य बदमाश फरार
आज सरसावा पुलिस टीम का बदमाशो से आमना सामना हो गया। पुलिस मुठभेड़ में दोनो तरफ से फायरिंग में यमुनानगर निवासी 50 हजार इनामी बदमाश के टांग में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया है।
क्या है पूरा मामला
सहारनपुर एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने जानकारी देते हुए बताया कि ने बताया कि थाना सरसावा क्षेत्र के ग्राम झरौली के निकट चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पुलिस ने हरियाणा की तरफ से आते दो बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बदमाशो ने फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने भी बचाव में फायरिंग की जिसमे एक 50 हजार का इनामी बदमाश हरियाणा के यमुनानगर निवासी मीर हसन घायल हो गया हैं।
जबकि एक बदमाश फरार हो गया है। पुलिस ने बताया बदमाश पर जनपद के कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पकड़े गए बदमाश के अन्य साथियों पर भी कई मुकदमे दर्ज है ।कई साथी जेल में भी बंद है। यह लोग हरियाणा के यमुनानगर से आकर जनपद में कई घटनाओं को पहले अंजाम दे चुके हैं।मेरी ओर से बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ₹25000 के पुरस्कार की भी घोषणा की गई है ।
