सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अतीक अहमद हत्याकांड, सत्यपाल मलिक द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोप और निकाय चुनाव को लेकर की प्रेस वार्ता
भारतीय जनता पार्टी अधिकारियों के बल पर चुनाव में बेईमानी करवाती है इसलिए चुनाव जीतना जरूरी है, धन का भी प्रयोग करती है, सरकार की कानून व्यवस्था फेल है, भ्रष्टाचार में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जनता परेशान है।
समाजवादी पार्टी का पूरा प्रयास होगा कि 2024 के चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करके भारतीय जनता पार्टी को देश से हटाएंगे।जातीय जनगणना जरूरी है होना चाहिए, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की करवा पाएंगे, तभी आरक्षण भी लागू होगा,।
सत्यपाल मलिक के नेता जी मुलायम सिंह से संबंध अच्छे रहे हैं, राष्ट्रीय लोकदल में साथ साथ काम भी किया है, उनकी विचारधारा समाजवादी रही है, उन्होंने जो बात कही है पुलवामा में प्लेन दिया होता तो यह घटना नहीं होती, इस तरीके की घटनाओं से भारतीय जनता पार्टी के लोगों को चुनाव में फायदा उठाना होता है, जब चुनाव होता है तब इस तरीके की घटनाएं जानबूझकर करा दी जाती है।
अतीक अहमद को समाजवादी पार्टी की सरकार में भी पुलिस एफ आई आर होने के बाद जेल भेजा गया था, उमेश पाल की घटना नहीं होनी चाहिए थी जबकि उनके पास गनर और सुरक्षा व्यवस्था थी, सरकार का लाइन आर्डर और इंटेलिजेंस फेल हुआ।जिसका परिणाम यह घटना थी।
अतीक अहमद को पुलिस बाहर लेकर आई और पुलिस संरक्षण में थे फिर भी यह घटना हुई तो सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है।सरकार की विफलता है, पुलिस फोर्स लगा हुआ था पुलिस के पास हथियार भी थे लेकिन हत्या करने वालों पर पुलिस ने प्रयोग नहीं किया, सवाल उठता है कि ऐसे अपराधियों की हत्या करने की हिम्मत कैसे पड़ी, इस तरह की घटनाएं होने लगेंगे तो फिर अदालतों का काम क्या बचेगा।
हम चुनाव आयोग से अपील कर सकते हैं कि चुनाव निष्पक्ष करवाएं, लोकतंत्र में अधिकारियों और पुलिस को निष्पक्ष चुनाव करवाना चाहिए।जहां बेईमानी करेंगे वहां समाजवादी पार्टी डटकर मुकाबला करेगी, मीडिया की भी लोकतंत्र में जिम्मेदारी है मीडिया से अपील है कि हिम्मत से काम करें।