सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने किया श्रीकृष्ण कथा महोत्सव का शुभारम्भ
श्रीकृष्ण कथा महोत्सव की शुरुआत क्षेत्र के एस.डी.चिल्ड्रेन एकेडमी आदर्शग्राम सहरायें के प्रांगण में मथुरा वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत श्री अंकुशजी महराज ने भागवत के महत्व की कथा से किया कार्यक्रम का शुभारम्भ गजाधर सिंह अंगद सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन व व्यास पूजन कर किया श्री त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है और लोगों में नैतिकता व मानव प्रेम की भावना का विकास होता है।इस मौके पर यज्ञाचार्य उत्तम कृष्ण शास्त्री व राम विशाल मिश्र के अलावां नवदीप त्रिपाठी, शोभाराम मिश्र, सूर्यमणि पाण्डेय,दिलीप शुक्ल, श्री प्रकाश शुक्ल,समय प्रसाद बर्मा, पशुपतिनाथ चतुर्वेदी,चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, रामबोध उपाध्याय,विजय मिश्र,शतीश चन्द्र गुप्ता, कुमुदकांत पाण्डेय, देवीसहाय पाण्डेय, देवशरण शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय श्री कृष्ण भक्त जनता मौजूद रही आयोजक चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप सबके प्यार दुलार स्नेह व आशीर्वाद से निश्चित यह कार्यक्रम लोक,समाज व क्षेत्र के लिए हितकारी सिद्ध होगा।