रामनगरी अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर जैसे-जैसे आकार ले रहा है, वैसे राम भक्तों का सपना भी साकार हो रहा है। युद्धस्तर पर भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। तो वहीं भूतल का लगभग 75 फ़ीसदी कार्य पूरा हुआ तो दूसरी तरफ जहां रामलला विराजमान होंगे। उस गर्भ गृह का 90% काम पूरा हो चुका है। मंदिर में अब मात्र स्लाइडिंग फर्श और छत का निर्माण होना बाकी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा के मुताबिक भगवान रामलला के मंदिर में गर्भ गृह का निर्माण कार्य लगभग 80 से 90% पूरा हो चुका है। भगवान रामलला के मंदिर के स्तंभों पर विम लगने के साथ ही अब छत निर्माण का कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा।भगवान राम लला का मंदिर तय समय पर बने इसके लिए युद्ध स्तर पर मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। रामलला के गर्भगृह का एक्सक्लूसिव तस्वीरें चंपत राय ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। भगवान राम लला का मंदिर दिसंबर 2023 के पहले पूरा किया जाना है। जिसको लेकर मंदिर निर्माण तेजी के साथ किया जा रहा है। भगवान राम लला के मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। ऐसे में मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर ट्रस्ट समय समय पर बैठक करता है। मंदिर निर्माण के लिए भगवान राम लला के गर्भ गृह में अब सिंहासन के पीछे नक्काशी बनाई जा रही है जो वाइट मार्बल पर बनाई जा रही है। इसके अलावा पिलर पर भी अब नक्काशी का कार्य शुरू किया गया है। भगवान राम लला के गर्भ गृह समेत भूतल में 167 खंभे बनकर तैयार हैं और इन खंभों पर भी नक्काशी की जाएगी युद्ध स्तर की जा रही हैं।
श्री रामलला के गर्भ गृह का 90 प्रतिशत कार्य पूरा,देखिये तस्वीर
April 07, 2023
0