Type Here to Get Search Results !

कच्ची शराब बनाते 202 लोग गिरफ्तार

 कच्ची शराब बनाते 202 लोग गिरफ्तार,3 हजार 778 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

अभियान में पुलिस ने 58 शराब बनाने की भट्ठियां भी पकड़ी।पुलिस ने 3 लाख लीटर लहन भी नष्ट कराया है।जिले भर में चलाया गया कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान।होली को लेकर विभाग ने चलाया अभियान।


-हरदोई में पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए पूरे जिले से कच्ची शराब बनाते 202 लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 3 हजार 778 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। यह अभियान पुलिस ने 24 घंटे में चला कर गिरफ्तारी और बरामदगी की है।मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने होली त्यौहार के मद्देनजर एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी के निर्देशन में पूरे जिले में अभियान चलाया।बताया कि इस अभियान के तहत कच्ची शराब बनाते हुए 202 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और 3 हजार 778 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।इस अभियान में पुलिस ने 58 शराब भट्ठियां भी पकड़ी है।इस अभियान में पुलिस ने 3 लाख लीटर लहन भी नष्ट कराया है।बड़े स्तर पर चलाए गए अभियान के तहत बड़ी मात्रा में मिली शराब को लेकर शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि हरदोई जिले में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब का कारोबार होता है और 24 घंटे में चलाए गए अभियान के तहत इतनी बड़ी बरामदगी ने कारोबार की पोल खोल दी है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad