Type Here to Get Search Results !

दुष्कर्म का आरोपी हॉस्पिटल से फरार,उठ रहा सवाल

  फतेहपुर जिला चिकित्सालय से फरार हुआ दुष्कर्म आरोपी, छह घंटे बाद तालाब के किनारे से गिरफ्तार



फतेहपुर जिले मे आज बुधवार को जिला चिकित्सालय में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी जब दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर ट्रामा सेंटर से फरार हो गया। यह घटना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरांय इंद्रीस गांव निवासी नीरज (22) पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। उसे कांस्टेबल गणेश पांडेय और एक होमगार्ड डीएनए टेस्ट के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। मौका पाकर आरोपी भाग निकला। होमगार्ड ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की सहायता से करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को एक तालाब के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।फिलहाल आरोपी को फिर से हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad