Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

 मुर्शिदाबाद दंगे पर बोले अमेठी सांसद किशोरी लाल, केंद्र में बैठ सांप्रदायिक दंगे करने वालों का है यह काम।



 सुल्तानपुर आगमन के दौरान अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मुर्शिदाबाद दंगे के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में जो लोग बैठे है। वह सांप्रदायिक है और सांप्रदायिकता का नतीजा है मुर्शिदाबाद दंगा। वक्फ बोर्ड संशोधन में इतनी जल्दी करने की क्या जरूरत थी। सभी को विश्वास में लेकर बिल में संशोधन करना चाहिए था।


अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा सुल्तानपुर पहुंचे। जहां जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शकील अहमद अंसारी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा चयन को लेकर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मुर्शिदाबाद में अराजकता के लिए केंद्र सरकार को अपरोक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया।

 मुर्शिदाबाद में जो फुटेज चैनल में दिखाई जा रहे हैं, वह गोदी मीडिया के हैं। मैं मुर्शिदाबाद नहीं गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो 2 साल तक मणिपुर में भी नहीं गए। सांप्रदायिक दंगे भड़काने वाली जो पार्टी है। यह वही लोग कर रहे हैं। देश के अंदर अमन चैन तबाह करने वाली यह पार्टी है। जो रुलिंग कर रही है। अहमदाबाद के रेजोल्यूशन के मुताबिक कांग्रेस पार्टी अब काम करेगी। हम जमीन तक काम करेंगे और कांग्रेस का पुर्नउदय हम यूपी में करेंगे। यह सांप्रदायिक लोग हैं, यह उसी भावना के अनुरूप काम कर रहे हैं। रामराज्य में सारे समाज के लोगों की बात सुनी जाती थी। यह सांप्रदायिक पार्टी है । यह एक ही लाइन पर चल रही है। जनमत को विश्वास में लेकर जो बिल पास किया जाए वह जन भावना के अनुरुप होता है। अगर जन्म से इसे पास किया गया है तो यह विरोध क्यों हो रहा है। सभी को कन्वेंस करते हुए यह बिल पास करना चाहिए था, आखिर जल्दबाजी क्यों की गई। राणा सांगा मामले में इतिहास जो कहता है, उसे हमें मनाना चाहिए। इतिहास पढ़ने पर आपको इसका जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad