उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया गौशाला का निरीक्षण ।
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने मुरादाबाद में कहा कि, गाय बचेगी तभी इंसान बचेगा। इसके लिए जरूरी है कि देश में प्रति व्यक्ति एक गाय हो। नगर निगम की ISO प्रमाणित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम मौजूद रही। गऊ आधारित कृषि ही भोजन से जहर को बाहर कर सकती है।
उन्होंने कहा कि गऊ आधारित खेती का प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। ताकि लोग यहां प्रशिक्षण लेकर गाय के मूत्र और गौबर का इस्तेमाल जैविक खेती में कर सकें। गऊ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि गोशालाओं में आश्रित गोवंश को किसानों को दिया जाएगा। गोशालाओं में गो आधारित खेती के लिए बायोगैस प्लांट लगाकर बायोगैस बनाई जाए। इससे पहले उन्होंने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सेंगर और दीपक गोयल के साथ मैनाठेर कान्हा गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गोशाला में गायों के खाने पीने आदि की व्यवस्था चेक की। इसके बाद बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कंसल से जिले में गोशालाओं में गोवंश पशुओं की संख्या पूछी।