बलिया में भाजपा का लोगों ने निकाल दिया तेल - सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
- पूरे देश की नजर इन दिनों कश्मीर के पहलगाम पर है।पक्ष - विपक्ष एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं यूपी के पूर्व सीएम व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को बलिया एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे।जहां भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पहलगाम की घटना पर कहा कि सभी पार्टी सरकार के साथ है भाजपा के साथ नहीं।
बता दें कि बलिया में ONGC द्वारा तेल की खोज के लिए लगातार खुदाई चल रही है। हालांकि अभी तेल मिलने की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कटाक्ष खूब किया,कहा कि देश तरक्की पर होगा। वैसे बलिया का तेल लोगों ने भाजपा का निकाल दिया है।
इतना ही नहीं कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत पर पूछा गया कि आप कानपुर कब जाएंगे,जवाब रहा ,जिस दिन शहीद का दर्जा ,दस करोड़ रुपया दे दिया जायेगा,उसी दिन पहुंच जाएंगे। जब सपा के लोग वहां जा चुके हैं।