शासन की मंशानुरूप आयुक्त महोदय व जिलाधिकारी महोदय बस्ती के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान के नेतृत्व में नगर पंचायत भानपुर द्वारा विद्युत पोल व पथ प्रकाश के खम्भो तथा मार्ग के अवरोधक एवं अवैध होल्डिंग बैनर हटायें जाने संघन अभियान चलाया जा रहा हैं।
अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान दिनांक 19.04.2025 की सायं को प्रारम्भ किया गया ,जिसमें कुल 23 अवैध होल्डिंग बैनर हटायें गय थेेे। आज दिनांक 20.04.2025 को नगर पंचायत द्वारा कर्मचारियों की 2 टीम बनाकर भानपुर तथा सोनहा बाजार में अवैध होल्डिंग बैनर हटायें जाने का अभियान चलाया जा रहा हैं।
अभियान में 4 सफाई नायक 20 कर्मचारियों द्वारा जे0सी0बी0, स्काई लिफट के माध्यम से अबतक 13 बडे़ अवैध होल्डिंग व 41 छोटे होल्डिंग बैनर हटाये जा चुके हैं। अवैध होल्डिंग बैनर हटायें जाने का अभियान कल दिनांक 21.04.2025 को भी चलाया जायेगा।