-जिले में चल रहा स्वेच्छा शस्त्र समर्पण अभियान,जिलाधिकारी एटा की पहल ला रही रंग,112 बुजुर्गों ने स्वेच्छा से लाइसेंसी हथियार किए जमा
एटा जिले में जिलाधिकारी एटा प्रेमरंजन सिंह की पहल पर पर स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस समर्पण करने का अभियान चलाया जा रहा है डीएम एटा का यह अभियान अब रंग ला रहा है। अब तक 112 बुजुर्गों ने सुरक्षा से अपने शस्त्र लाइसेंस सरेंडर कर दिए हैं जिलाधिकारी एट ने उनको प्रशस्ति पत्र भी दिए हैं। जिले में 32 000 लाइसेंस धारक है जिनके पास डबल बैरल बंदूक ,रिवाल्वर, राइफल, रिपीटर, सेमी,माउजर जैसे असलाहों के लाइसेंस है। डीएम एटा ने शस्त्र लाइसेंस की बढ़ती डिमांड को देखते हुए । शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान चलाया हैं। जिलाधिकारी का यह अभियान अब धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता फैला रहा है जो बुजुर्ग शरीर से अक्षम है असलाहों का उपयोग करने में अक्षम हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने उन लोगों से अपील करते हुए स्वेच्छा से लाइसेंस समर्पण करने की अपील की थी। जिलाधिकारी की अपील आवश्यक कर रही है अब तक 112 लोगों ने अपनी इच्छा से लाइसेंस सरेंडर कर दिए हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया जिलाधिकारी एट प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर जनपद भर में सुरक्षा शास्त्र समर्पण अभियान चलाया जा रहा है अब तक 112 लाइसेंस लोग समर्पित कर चुके हैं जिनको प्रशस्ति पत्र सौंप कर जिलाधिकारी सम्मानित कर चुके हैं जिले भर में 32000 लाइसेंस धारक हैं।