विधायक ने किया डारीडीहा मार्ग का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
महादेव विधायक दूधराम ने डारीडीहा से बेइली से होकर लुम्बनी दुद्वी मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात किया। गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।
विधायक दूधराम ने गुरुवार की दोपहर को डारीडीहा चौराहे पर पहुंचे जहां डारीडीहा से बेइली से लम्बनी दुद्वी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का मरम्मत कार्य हो रहा है। विधायक ने सड़क की गुड़वत्ता को लेकर ग्रामीणों से बात की। हलांकि निरीक्षण के दौरान कार्य बन्द था। अधिकारियों को सड़क को गुणवत्ता पूर्ण बनाने का निर्देश दिया।
विधायक दूधराम ने कहा कि मार्ग दस वर्षों से गड्ढ़ो में तब्दील था। हमारे प्रयास से मरम्मत का कार्य जारी है। इस मार्ग से दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को रास्ता है। सड़क का मरम्मत कार्य पूर्ण होने से लोगों को राहत मिल सकेगी। इस दौरान पवन चौधरी प्रधान पठानपुर, सुनील चौधरी प्रधान सेमरा, रानू गौतम,अशोक चौधरी, विजय गौड़ बीडीसी भैरोपुर, नेता नासिर खान, अतीक अहमद सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।