वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।
लखीमपुर से सटे इलाके मे कई दिनों से देखे जा रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। दक्षिण खीरी वन रेंज के मंझरा फॉर्म जंगल में लगे वन विभाग के पिंजड़े में तेंदुआ फ़स गया। ग्रामीणों ने बुधवार को तेंदुए को पिंजड़े मे कैद देख इसकी सूचना वन विभाग को दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल था। वन विभाग की टीम ने करीब एक हफ्ते पहले पिंजड़ा लगाया था। जिसमें बकरी को शिकार के रूप में रखा गया था। बकरी को शिकार बनाने के चक्कर में बुधवार को तेंदुआ पिंजड़े में फस गया। मेडिकल परीक्षण के बाद तेंदुए को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।