Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस नेताओं ने कुछ इस तरह मनाया प्रियंका का जन्मदिन

 जन्मदिन पर याद की गई प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेताओं ने कहा देशकी जरूरत

प्रियंका गांधी के रूप में मिली देश को दूसरी इन्दिरा- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
प्रियंका गांधी के नेतृत्व क्षमता का पूरा देश कायल-ज्ञानेन्द्र



 वायनाड की सांसद और कांग्रेस पार्टी की पूर्व महासचिव प्रियकां गांधी का जन्मदिन एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने प्रियंका गांधी की नेतृत्व क्षमता और पार्टी में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किये। कार्यालय परिसर में पौधरोपण और जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

भाजपा छोड़कर आये संदीप श्रीवास्तव, राहुल चौधरी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने उन्हे फटका पहनाकर पार्टी में शमिल किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नही समूचा देश प्रियंका गांधी की नेतृत्व क्षमता का कायल है। उनके रूप में भारत को दूसरी इंदिरा मिली है। निश्चित रूप से आने वाला 10 साल भारतीय राजनीति के लिये बेहद महत्वपूर्ण होगा। उन्होने प्रियंका गांधी को देश की जरूरत बताया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा देश कांग्रेस के हाथों में फिर देश की बागडोर देना चाहता है। झूठ बोलकर और जनता को गुमराह कर ज्यादा समय तक कोर्द पार्टी में सत्ता में नही रह सकती। भारत के लोकतंत्र ने जनता के हाथों में यह व्यवस्था दी है कि संविधान को कमजोर करने वाली तथा जनता में नफरत फैलाकर उन्हे बांटने का काम करने वाली सरकारों को उखाड़ फेंके।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन ने कहा प्रियंका गांधी एक दिन देश की सबसे बड़ी नेता होंगी। उन्हे राजनीतिक अनुभव विरासत में मिला है। देश की जनता उम्मीद भरी निगाहों से उनकी ओर देख रही है। वह दिन दूर नही जब उनका प्रभाव कई गुना बढ़ेगा और महिलायें सम्मान के साथ जी सकेंगी तथा संविधान विरोधी ताकतें हाशिये पर होंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनय तिवारी, रामपूरन चौधरी, विजय चौधरी, जयप्रकाश चौबे, शंकर यादव, नर्वदेश्वर शुक्ल, बृजेश पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्रा, चन्द्रशेखर वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, सूरज सोनी, शौकत अली नन्हू, राहुल चौधरी, सुनील पाण्डेय, राकेश पटेल, फिरोज खान, अलीम अख्तर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad