Type Here to Get Search Results !

हिंसा के विरुद्ध सभी को एकजुट होने की जरूरत - अजय सिंह

 बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में निकाली जन आक्रोश रैली

हिंसा के विरुद्ध सभी को एकजुट होने की जरूरत - अजय सिंह
बांग्लादेश में हो रही हिंसा बर्दाश्त नहीं - महेश शुक्ल






 बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्ध भिक्षुओं, साधू संतों, बहन बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश रैली शुक्रवार को हिंदू रक्षा समिति की अगुवाई में निकाली गई। हजारों की संख्या में लोगों की यह पैदल रैली शहीद स्थल छावनी से शुरू होकर अमोढ़ा किला पहुंचकर समाप्त हुई। हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग हाथ में मशाल लेकर हिंसा के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। विधायक ने कहा कि हिंदुओं ने राम को अपना आदर्श माना है, जिसने अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए युद्ध करने से भी गुरेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिंदू शांत है, लेकिन शांति के साथ हिंदू जवाब देना भी जानता है। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहा अत्याचार एक चेतावनी है। दुनिया भर में हिंदुओं को जगाने और एकजुट होने की जरूरत है। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा बर्दाश्त नहीं है। यहां हो रहा नरसंहार अत्यंत चिंता का विषय है। यह घटना मानवीयता को शर्मशार करने वाली है जिस पर तत्काल अंकुश लगना चाहिए। विभिन्न देशों में धार्मिक झगड़े में लोगों को निशाना बनाया जाता है, इसके विपरीत भारत में सभी धर्मों के लोग शांतिपूर्वक रहते हैं। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं जिस पर वहां की सरकार का कोई अंकुश नहीं है जो की अत्यंत निंदनीय है।
   जन आक्रोश रैली में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, गोपेश्वर त्रिपाठी, दिवाकर मिश्र, केके सिंह, परशुराम सिंह मुन्ना, अर्जुन सिंह, अंतेश सिंह, धर्मध्वज सिंह, विवेक कान्त पाण्डेय, गिरिजेश सिंह, राकेश सिंह, डेविड सिंह, रवीश मिश्र, अखिलेश सिंह, अरविंद सिंह, निर्मल सिंह, महेश कुमार, दुर्गेश सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad