इटावा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान --
सपा प्रमुख ने कहा- बाबा साहब पूजनीय हैं, भाजपा के सभी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश में सारे गलत काम, जमीन पर कब्जे, भाजपा के लोग के रहे हैं। जगह-जगह लूट और डकैती हो रही है। यह सरकार संविधान के रास्ते पर नहीं चल रही।
मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश ने कहा- ये सब राजनीति से प्रेरित बयान हैं, ये भाजपा की अंडर ग्राउंड विचार धारा है। अगर RSS वाले मुख्यमंत्री योगी को एक भी फोन कर दें तो सारे सर्वे और सारे विवाद बंद हो जाएंगे। खुदाई भी रुक जाएगी। ये स्टेटमेंट राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे हैं। आरएसएस BJP की अंडरग्राउंड विचारधारा है।
बाराबंकी के सपा विधायक को भाजपा ने हिंदू आतंकवादी कहा था। इस पर अखिलेश ने कहा- जो लोग नफरत फैलाते हैं। लोगों को मारते हैं, सड़क पर नंगा कर देते हैं, उन्हें क्या कहा जाए।
ये मठ विधान पर चलने वाले लोग हैं। सरकार हटेगी तभी आवारा पशु हट पाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन वाले अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाए।