समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रद्धेय रामनगीना यादव की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा वाईवाईबी इंटर कॉलेज उसरा बाजार के प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर गरीबों को कंबल भी वितरित किये गये।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप ने स्वर्गीय रामनगीना यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास यादव तथा संचालन सच्चिदानंद यादव एडवोकेट ने किया। पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि राम नगीना यादव जी निर्भीक, निडर, साहसी, और गरीबों के पक्ष में खड़ा होने वाले महान व्यक्तित्व के धनी नेता थे।
आज जिस तरह से देश में सांप्रदायिक शक्तियां चरम पर हैं और भाजपा की डबल इंजन की सरकार समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी यानी पीडीए समाज के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। वह निन्दनीय है। इन वर्गों पर जुल्म हो रहा है। उन पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं, उनके घरों को बुलडोज किया जा रहा है। आरक्षण छीना जा रहा है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया जा रहा है।
डॉ0 कश्यप ने कहा कि ऐसी स्थिति में सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने के लिए, देश में सद्भाव कायम रखने के लिए, संविधान को बचाने के लिए, आरक्षण को बचाने के लिए, देश में जातीय जन गणना कराये जाने के लिए देश में इण्डिया गठबंधन की सरकार तथा प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना अति आवश्यक है। यही श्रद्धेय रामनगीना यादव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के आयोजक, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व ब्लाक प्रमुख और स्वर्गीय राम नगीना यादव के सुपुत्र विजय प्रताप यादव ने आगंतुक सभी अतिथियों गणमान्य व्यक्तियों नेताओं कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, समर्थकों पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक, स्वामीनाथ यादव, स्वामीनाथ भाई, अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, मनबोध प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष गेना लाल यादव, डॉक्टर दिलीप यादव (राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य) ओपी यादव, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अतुल त्रिगुणायक, लक्ष्मण निषाद, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, श्री एन पी यादव, दयाशंकर यादव, उमेश नारायण शाही, बांके लाल यादव चौधरी राम प्रकाश, इटावा से चलकर के आए श्री अनिल यादव, अशोक यादव, अशोक सिंह कुशवाहा, वंदना पासवान, प्रभा भारती, परवेज आलम, अजय प्रताप सिंह पिन्टू, मुरली मनोहर जायसवाल, राजन त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुभाष पाठक, अमित सिंह बबलू, संतोष यादव गुड्डू, मुन्ना यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राम बहादुर यादव विधानसभा अध्यक्ष बरहज, सुनील यादव विधानसभा अध्यक्ष सलेमपुर, संतोष कुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष रुद्रपुर, फखरुद्दीन अहमद विधानसभा अध्यक्ष पथरदेवा, आफताब आलम, श्याम बहादुर भारती, विधानसभा अध्यक्ष भाटपार रानी रामबली यादव इत्यादि लोगों ने संबोधित किया और स्वर्गीय राम नगीना यादव जी को अपना श्रद्धांजलि अर्पित किया। राम भुआल निषाद सांसद, उमेश यादव, भवनाथ यादव, हरिओम यादव रामनाथ चौहान, नरसिंह यादव, प्रमोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, पवन प्रधान, हरकेश यादव, जिला महासचिव मंजूर हसन भी षामिल रहे।