पीएम नरेंद्र मोदी बांग्लादेश आजादी के योद्धा, हिंदुस्तान की बिजली दे रहे बांग्लादेश को : संजय सिंह
संभल दंगा हिंदू मुस्लिम दंगा नहीं, यूपी सरकार प्रायोजित दंगा : संजय सिंह
मस्जिद पर मंदिरों के दावे का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। इस देश में देश की संसद में 1991 में वर्शिप एक्ट पास किया है। 15 अगस्त 1947 के पहले जितनी भी मस्जिद थी, गुरुद्वारा थे, चर्च थे, मंदिर रहे, उनकी यात्रा स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यह तो पार्लियामेंट का एक्ट है। उस एक्ट के खिलाफ जाकर आप रोज काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश आजादी के योद्धा हैं। 50 साल पूरा हुआ था, बांग्लादेश तब वे गए थे और कहा था कि बांग्लादेश स्वतंत्रता आंदोलन के लिए वह जेल काट चुके हैं। अडानी के माध्यम से मोदी जी हिंदुस्तान की बिजली बांग्लादेश को दे रहे हैं।
आजाद समाज सेवा समिति के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हुए। इसके पूर्व कांग्रेस के पूर्व मंत्री मुईद अहमद के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी सुल्तानपुर में शामिल हो चुके हैं। संस्था की तरफ से अति निर्धन लोगों को सिलाई मशीन, कंबल, रजाई , साइकिल समेत अन्य जीवन और रोजगार उपयोगी वस्तुएं निशुल्क प्रदान की गई है।
संभल का दंगा सरकार प्रायोजित है। वह कोई हिंदू मुस्लिम के बीच दंगा नहीं है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने 5 मुसलमान को मारा है, उनकी हत्या की है। यह सीधा-सीधा प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रायोजित हिंसा है। मैं पूछना चाहता हूं कि 19 को जब सर्व हो गया था अदालत के आदेश पर। फिर 24 तारीख को दोबारा सर्वे की क्या जरूरत पड़ गई है। सर्वे करने जा रहे हो तो भड़काऊ नारे लगाते हुए क्यों जा रहे हो। नौजवानों को रोजगार नहीं दे जा सकते, किसानों को फसल का दम नहीं दे सकते ये, अच्छा इलाज नहीं दे सकते हैं, बिजली नहीं दे सकते हैं। प्रदेश बर्बाद हो रहा है। दंगा कराओ, फसाद कराओ और नफरत बढ़ाओ, बुलडोजर चलाओ। इसी में यूपी को फंसा रखा है, यूपी की जनता को भी इसे समझना होगा। इन बेईमानों के चक्कर में आप पड़े रहेंगे तो प्रदेश का भला नहीं होना है। हरियाणा में कांग्रेस के साथ समझौता नहीं होने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है, यह बात कांग्रेस से पूछनी चाहिए। चुनावी राजनीति में कई बार समझौते होते हैं और नहीं होते हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं प्रियंका गांधी को। सदन में अच्छे ढंग से अपनी बात रखें, अपना पक्ष रखें, देश के मुद्दे उठाएं। मस्जिद पर मंदिरों के दावे का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। इस देश में देश की संसद में 1991 में वर्शिप एक्ट पास किया है। 15 अगस्त 1947 के पहले जितनी भी मस्जिद थी, गुरुद्वारा थे, चर्च थे, मंदिर रहे, उनकी यात्रा स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यह तो पार्लियामेंट का एक्ट है। उस एक्ट के खिलाफ जाकर आप रोज काम कर रहे हैं। हम कह रहे हैं, मोदी की डिग्री संसद के नीचे छुपी हुई है, खोदो संसद और मोदी की डिग्री तो खोज लो। इनके पास जनता का कोई मुद्दा नहीं, सिर्फ दंगा और फंसा दे सकते हैं, बीजेपी भारतीय झगड़ा पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश आजादी के योद्धा हैं। 50 साल पूरा हुआ था, बांग्लादेश तब वे गए थे और कहा था कि बांग्लादेश स्वतंत्रता आंदोलन के लिए वह जेल काट चुके हैं। अडानी के माध्यम से मोदी जी हिंदुस्तान की बिजली बांग्लादेश को दे रहे हैं।