Type Here to Get Search Results !

गंगा कलश यात्रा का बस्ती में हुआ स्वागत

 बस्ती पहुंचने पर श्री गंगा कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

कलश यात्रा सनातन धर्म की  सद्भावना को समर्पित - रावल शिव प्रकाश



बस्ती। श्री गंगा कलश यात्रा का हाईवे स्थित संसारीपुर चौराहे पर समाजसेवी लक्ष्मीकान्त ओझा की अगुवाई में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा गंगोत्री धाम से चलकर नेपाल स्थित काठमांडू के पशुपतिनाथ जी के जलाभिषेक के लिए जाने वाली श्री गंगा कलश यात्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत के साथ ही विधि - विधान से पूजन और आरती किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा से विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हुए हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारे लगाए। गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज ने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा कलश है जिसकी क्षमता 1100 लीटर है। यह यात्रा सनातन धर्म की पवित्रता और सद्भावना को समर्पित है। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद हर साल गंगा जल से भरा कलश नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचाया जाता है। पूरे साल इसी जल से पशुपतिनाथ का विशेष जलाभिषेक किया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व काल से ही सनातन धर्म में यह वैदिक परंपरा चली आ रही है। कहा कि विश्व कल्याण और सुख समृद्धि के लिए इस कलश यात्रा का अपना एक अलग महत्व है। नेपाल और भारत की मैत्री और अखंडता को बरकरार रखने का भी यह एक संदेश देता है। यह कलश कार्तिक शुक्ल दशमी 11 नवंबर को भगवान पशुपतिनाथ को अर्पण किया जाएगा।
   इस अवसर पर राम सिंगार ओझा, अम्बिका प्रसाद ओझा, माधव दास ओझा, उमाकांत तिवारी, मंटू पाण्डेय, प्रेम नारायण पाण्डेय, अनिल सिंह, राकेश तिवारी, आशुतोष शुक्ल, कृपा शंकर ओझा, जगदंबा प्रसाद ओझा, सन्तोष कुमार शुक्ल, विवेक कान्त पाण्डेय, उदय शंकर शर्मा, वेद प्रकाश मिश्र, उत्तम मिश्र, रामहित दास, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुरेंद्र नाथ ओझा, सतीश चंद्र शुक्ल, रामजियावन ओझा, पंकज ओझा, संदीप ओझा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad