Type Here to Get Search Results !

गोली ने दिखाया अपना असली रूप,हर कोई हैरान



अलीगढ़ गंगीरी थाना अध्यक्ष बनाए गए इन्वेस्टिगेशन विंग देहात के उपनिरीक्षक अंकित कुमार द्वारा पुलिस लाइन  आर्मरी कार्यालय में पिस्टल जमा करने के दौरान जमीन पर गिर कर चल गई। दीवार में लगने के बाद गोली उपनिरीक्षक की पीठ में लग गई। गंभीर हालत में उप निरीक्षक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उप निरीक्षक का उपचार चल रहा है और डॉक्टरों द्वारा उप निरीक्षक को खतरे से बाहर बताया गया है।

एसपी संजीव सुमन द्वारा रविवार शाम को जनपद के पांच इंस्पेक्टर् के थाना क्षेत्र बदलने के साथ थाना जवां व गंगीरी में नए थाना अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी । जिसमें  क्राईम इन्वेस्टिगेशन विंग देहात के उप निरीक्षक अंकित कुमार को थाना गंगीरी का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया था। जिसके चलते वह सोमवार सुबह 10:00 बजे करीब थाने में चार्ज लेने से पहले अपनी सरकारी पिस्टल को पुलिस लाइन स्थित आर्मरी कार्यालय में जमा करने के लिए गए थे। इस दौरान आर्मरी कार्यालय में चेक करने के दौरान पिस्टल जमीन पर गिरने के साथ चल गई। पिस्टल से निकली गोली दीवार में लगने के उपरांत उप निरीक्षक अंकित कुमार की पीठ में जा घुसी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में पुलिस द्वारा घायल उप निरीक्षक अंकित कुमार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।  एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि उपनिरीक्षक अंकित कुमार द्वारा आर्मरी कार्यालय में पिस्टल जमा करने के दौरान चेक करते समय अचानक गिर गई। पिस्टल गिरने से दुर्घटना बस गोली चल गई ओर गोली दीवार में लगने के उपरांत पलट कर उपनिरीक्षक अंकित कुमार की पीठ में लग गई। जिससे वह घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad