एमेच्योर खो खो संघ बस्ती की एक आवश्यक बैठक संघ के सचिव संतोष कुमार जायसवाल के निवास पर हुई। बैठक में भारतीय खो खो संघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल,भारतीय खो खो संघ के सचिव यम0यस0 त्यागी के निर्देश पर पर बस्ती जनपद में स्व0 श्रीमती राज बाला त्यागी जनपदीय (बालक/बालिका)खो खो प्रतियोगिता,जिलाक्रीड़ागन, बस्ती में दिनांक 06 एवं 07 दिसम्बर 2024 को करानें का निर्णय लिया गया है।इस प्रतियोगिता में जनपद की सर्वश्रेष्ट 8 बालिका वर्ग एवं 8 बालक वर्ग की टीम हिस्सा लेंगी।प्रतियोगिता की तैयारी के लिए एमेच्योर संघ के अध्यक्ष राम जी पाण्डेय,महामन्त्री रमाकान्त शुक्ल,संगठन मंत्री अखिलेश यादव,कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने अपने सुझाव देकर प्रतियोगिता की रूपरेखा तय कर सफल पूर्वक आयोजन करानें का निर्णय लिया गया।
बस्ती में होगा जनपदीय खो खो प्रतियोगिता, बनी रणनीति
November 24, 2024
0