बच्चियों से अश्लील हरकत करने के आरोपी मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिशासी अभियंता को नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा शासन से निलंबित करने की संस्तुति की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसको हवालात में डाल दिया है। दोपहर पश्चात उसको न्यायालय में पेश किया जायेगा।
इस घटना के बाद बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोगों ने महापौर विनोद अग्रवाल के निवास पर भी हंगामा नारेबाजी की। आरोपी अभियंता उन्हीं के फ्लैट में किराए पर रहता था।
आपको बताते चलें कि आज इसी प्रकरण को लेकर मथुरा में कांग्रेस कमेटी द्वारा होली गेट पर जमकर प्रदर्शन किया गया जिसमें विनोद अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई।
वही मथुरा की हृदय असली कहा जाने वाला स्थान होली गेट पर कांग्रेस कमेटी द्वारा मेयर का पुतला बनाकर पहले तो जमकर नारेबाजी की और फिर उसके बाद पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि आरोपी अधिशासी अभियंता ने सरकारी अधिकारी होकर यह जो कृत्य किया है वह बहुत ही निंदनीय और दंडनीय है। शासन को इस बारे में दर्ज मुकदमा की प्रतिलिपि सहित निलंबन की संस्तुति भेजी जा रही है।
ज्ञात रहे कि गुरुवार की रात्रि महानगर की राधा ऑर्किड कॉलोनी में रहने वाले नगर निगम के अधिशासी अभियंता बिहार के मोतिहारी जिले के निवासी मोद नारायण झा पुत्र दयानन्द झा द्वारा छोटी-छोटी बच्चियों से योग के नाम पर अश्लील हरकत की गई थी जिसकी जानकारी मिलते ही कॉलोनी के महिला पुरुषों ने हंगामा बरपा दिया तथा उनकी जमकर लात घूसो से मजा मत भी कर डाली। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी अधिशासी अभियंता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घटना कल सांय 7 बजे के आस पास की बताई जाती है।
बताया जाता है उक्त अधिशासी अभियंता का शुरू से ही चाल चलन और कार्य शैली भ्रष्टाचारी रही है। इन्होंने अयोध्या नगर निगम में रहने के दौरान भी काफी कर गुजरिया की थी। शुक्रवार को पूरे दिन समूचे जिले में अधिशासी अभियंता द्वारा की गई शर्मनाक हरकत की जगह-जगह चर्चा होती रही। ज्ञात रहे की उक्त पर वर्तमान में नगर निगम के वृंदावन जोन में निर्माण कार्य देखने का दायित्व बना हुआ है।
