Type Here to Get Search Results !

गांधी जयंती पर वृद्धजनों में फल का हुआ वितरण

 गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर वृद्धाश्रम में फल, खाद्य सामग्री तथा स्वच्छता किट का वितरण



गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में के स्थानीय वृद्धाश्रम में फल तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर अनूप कुमार और अन्य अधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया।

इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के सभी निवासियों को फल, खाद्य सामग्री एवं स्वच्छता किट आदि आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। साथ ही, गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चर्चा करते हुए उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में अनूप कुमार ने झंडारोहण किया और राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी, सेवा और देशभक्ति का प्रतीक है। उनके द्वारा दिखाए गए आदर्शों को अपनाकर हमें समाज में समानता और मानवता को बढ़ावा देना चाहिए।"

कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों ने भी वृद्धाश्रम में सेवा का भाव प्रदर्शित किया और बुजुर्गों के साथ मिलकर समय बिताया। अंत में सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

यह कार्यक्रम न केवल गांधी जयंती और शास्त्री जयंती का सम्मान था, बल्कि समाज में बुजुर्गों की देखभाल और सेवा की आवश्यकता को भी दर्शाता है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी,स्वप्निल श्रीवास्तव,अमित मिश्रा अमित कुमार सोनी,राजेश कुमार प्रजापति एस आर जी आशीष श्रीवास्तव, जिला सचिव स्काउट कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह,प्रताप शंकर पांडेय,अवधेश कुमार वर्मा,राजेश कुमार गौड़, सिद्धान्त कुमार प्रजापति, आफताब आलम,रवि शर्मा,लक्ष्मण सिंह यादव आशा त्रिपाठी चित्रा त्रिपाठी रागिनी त्रिपाठी  लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad