अखिलेश यादव दंगे और सांप्रदायिकता की राजनीति नहीं करते
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बैकुंठपुरी बघार पर स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र सिंह यादव के आवास पर पहुंचे उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निसाना साधा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 चुनाव में सभी सीट जीतेगी। कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर से एक गरीब असाय व्यक्ति को खड़ा किया और हमारी पार्टी जीत गई। उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि हमारी पार्टी आपके साथ समर्थन में बराबर खड़ी है। और उप चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीतेगी। पूरा इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के साथ है। मनमुटाव जैसी ऐसी कोई बात नहीं है। वह आपस में हमारे नेताओं की अखिलेश यादव से बात हुई है। तभी तो उनका समर्थन मिला है। समाजवादी पार्टी का जनता के बीच में रुझान देखा। अयोध्या जिसके लिए इन्होंने क्या कुछ नहीं किया। लेकिन फिर भी वहां से यह लोग चुनाव हार गए। सरकार के सारे लोग वहां गए। मोदी, योगी सभी गए थे वहां वह जानते हैं कहां से जीत कर आए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अबाउट उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज अल्पसंख्यक कल्याण एवं बक्फ बोर्ड ने बीते दिनों अखिलेश यादव पर फर्रुखाबाद जनपद के दौरे के दौरान कहा था कि अखिलेश यादव दंगे और सांप्रदायिकता की राजनीति करते हैं। जिस पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि वह संयोग से आए थे हमारी पार्टी में और भाजपा में चले गए।
समाजवादी पार्टी सांप्रदायिक नहीं है। समाजवादी पार्टी सौहार्द फैलाने और सभी से संबंध बनाने का काम करती है। और समाज के सभी छोटे बड़े गरीब लोगों के साथ चलने का काम करती हैं।
बहराइच में दंगे के सवाल पर कहा कि बहराइच में मैं स्वयं जाना चाहता था। लेकिन मुझे वहां जाने से रोक दिया गया था। जिसमें वहां पर ब्राह्मण परिवार का युवक मारा गया। ब्राह्मण परिवार के लोगों ने कहा कि आप हमारे यहां आईए ।लेकिन मुझे रोका गया कि आपको नहीं जाने देंगे। मैंने कहा मैं जाऊंगा लेकिन वह नहीं माने फिर उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि अगर आप वहां जाएंगे तो बात बिगड़ जाएगी और मुझे नहीं जाने दिया। इसलिए मैं वहां का पूरा माहौल नहीं देख पाया हूं। मुझे इस बात का नहीं पता है कि मुझे क्यों नहीं जाने दिया गया। क्योंकि इनकी वहां पर बहुत कमियां है।
पुलिस प्रशासन चाहता तो वहां दंगा नहीं होता। जुलूस जहां मुस्लिम एरिया है वहां आया और गंदे गंदे नारे लगाना, उसके बाद गाना बजाना। फिर उसके बाद एक आदमी की छत पर चढ़ जाना। यह घटनाएं ऐसी थी जिससे दंगा भड़का। अगर पुलिस प्रशासन चाहता तो दंगा नहीं होता। आखिर यह दंगा क्यों हुआ। यह भाजपा सरकार को सोचना चाहिए। भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया है किसी के घर को गिराने की घोषणा करने की एक प्रक्रिया है उसी का पालन करना चाहिए। आप रात को नोटिस देते हैं और तीन दिन बाद घर गिराने को पहुंच जाते हैं। जब नोटिस दिया है तो उसको अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए। वेईमान इलेक्शन डंपिंग नहीं चल पाएगा। जिस तरह से चलता था वही चलेगा। आपको ये पता है कि यह लोग संविधान बदलना चाहते थे। इसीलिए उनकी मांग थी कि अबकी बार 400 के पार । उनको 400 नहीं तो 300 सौ से ही कम मिल पाई। जनता ये समझ गई थी कि जब संविधान बदल देंगे। तो हमसे हमारे मौलिक अधिकार छिन जाएंगे। इसीलिए जनता ने इनको मौका नहीं दिया कि यह संविधान बदल पाए।
समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश में।कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। रोज कानून व्यवस्था की बात करते हैं आप अखबारों में पढ़ते हैं जगह-जगह रेप और लूट जैसी घटनाएं हो रहीं हैं। उनको यह नहीं रोक पाए। तो उन्होंने कहा कि हम कार्रवाई करते हैं कार्रवाई घटना के पहले करनी चाहिए। ताकि ये घटना को अंजाम न दे पाएं और यह इनको रोकने का प्रयास नहीं करते हैं। सरकार फेल है।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि राजनीति में कोई रिश्तेदारी नहीं होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सुचेता कृपलानी और राधा कृपलानी कांग्रेस में थीं। इसका राजनीति में कोई असर नहीं पड़ेगा।
इस मौके पर प्रतिपक्ष नेता माता प्रसाद, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, शरद दुबे सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
