वामा सारथी अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों को उपहार (मिठाई, पटाखे), पुरस्कार, आदि देकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी-
वामा सारथी अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तहत पुलिस के परिवार के महिलाओं व बच्चों के साथ उपहार(मिठाई, पटाखे) देकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। दीपावली पर्व के अवसर पर बच्चों के बीच मिट्टी की मूर्ति बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चे खुश नजर आये तथा पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस कर्मियों व वामा सारथी के सदस्यों को मिठाई, उपहार आदि देकर दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई दी गयी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बस्ती, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण/वामा सारथी सदस्य मौजूद रहे।