, मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों ने दीपावली पर स्वच्छता अभियान चलाकर दिया सुरक्षित यातायात का संदेश
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के साथ यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी, हेड कांस्टेबल कृष्णानन्द पाण्डेय, अरविंद यादव , चंद्रजीत यादव आदि ने योगदान दिया। साथ ही माई भारत स्वयंसेवकों ने कंपनी बाग चौराहा और गांधीनगर बाजार में सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के साथ दीवाली मनाने को लेकर संदेश दिया।
इसी के क्रम में माई भारत स्वयंसेवकों ने सत्यम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में जाकर मरीजों की सेवा की और युवाओं को स्वयंसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेहरू युवा केंद्र(माई भारत) के जिला युवा अधिकारी ने बताया कि माई भारत विभाग की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर स्वयंसेवकों ने बाजार सफाई अभियान, यातायात स्वयंसेवा और अस्पताल स्वयंसेवा के माध्यम से ‘दीवाली विद माई भारत। कार्यक्रम चला रहे है और युवाओं को स्वयंसेवा के बारे में जागरूक कर रहे है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के डा. धर्मेन्द्र सिंह, एपीएन के राजीव कुमार सिंह, शुभम पंत, ओम प्रकाश मिश्र, अरूण कुमार के साथ ही अनेक छात्र, समाजसेवी और माई भारत के स्वंयसेवकों ने योगदान दिया।