अमेठी हत्याकांड - मृतक सुनील के पिता ने बताया, बेटे ने मजदूरी की, पढ़ाई करके पुलिस में भी हुआ था भर्ती
रायबरेली के गांव सदावपुर थाना गदागंज के मूल निवासी एक शिक्षक की अमेठी में पत्नी व दो मासूम बच्चों की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। बदमाश वारदात को अंजाम को देकर मौके से फरार हो गए।
मृतक सुनील कुमार अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित मां अहोरवा भवानी चौराहे पर पत्नी, 6 साल की बेटी व 2 साल के बेटे के साथ किराये के मकान में रहता था। सुनील सरकारी स्कूल में शिक्षक था। घटना के बाद मौके पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घटना के बाद रायबरेली में मृतक युवक के घर मातम पसरा हुआ है। पुलिस बल एहितयात के रुप में यहाँ आ गया। ग्रामीणों का जमावड़ा भी लग गया। मृतक सुनील कुमार कुमार के पिता रामगोपाल निवासी सदावपुर थाना गदागंज ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। मजदूरी के बाद वह जैसे ही घर आए उन्हें सूचना मिली कि यह घटना हुई है कि उनके बेटे के साथ-साथ उनकी बहू और बच्चों को मार दिया गया है। रामगोपाल ने बताया कि उनका लड़का पहले ईंट भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था। नरेगा में काम किया मेहनत मजदूरी की दुकान भी खोली लेकिन साथ मे पढ़ाई भी की पढ़ाई करके उसने पुलिस की नौकरी भी हासिल की थी। वह एक साल तक पुलिस की नौकरी में रहा। पुलिस की नौकरी में उसका मन नहीं लगा तो उसके बाद उसने सरकारी शिक्षक बनने की ठानी और वह सरकारी टीचर बन गया।
रामगोपाल ने बताया कि रायबरेली से उसके लड़का अमेठी अप डाउन करके नौकरी करता था। यहां पर वह लोग भी आए थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। यह वही लोग थे जो उसे रास्ते में उसके लड़के को परेशान किया करते थे। इसकी शिकायत उनके लड़के ने रायबरेली में भी की थी। इसके बाद उन लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उसके बाद उनके लड़के ने अमेठी में जहां वह पढ़ता था वहां कमरा किराए पर लेकर रहने लगा। आज उन्हें जानकारी मिली कि उनके बेटे बहु व परिवार के साथ कोई दुर्घटना हुई है। पूरे परिवार को गोली मार दी गई है।