Type Here to Get Search Results !

108 व 102 एम्बुलेंस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान

 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी सम्मानित किए गए।




 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया,जो एक महत्वपूर्ण कदम हैं। जो एम्बुलेंस सेवाओं को प्रोत्साहित करने और उनके कठिन परिश्रम को मान्यता देने के लिए किया गया हैं। भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व सर्वोपरि है, और इसमें एंबुलेंस सेवाएं एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एंबुलेंस कर्मचारी वे लोग होते हैं जो दुर्घटना या बीमारी के समय मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला महिला अस्पताल बस्ती में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ए.के.वर्मा जी ने 108/102 एंबुलेंस कर्मचारियों को सम्मानित किया। प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि इन कर्मचारियों का चयन जनपद स्तर में किए गए बेहतर कार्य के आधार पर किया गया। जिसमें समय से पहुंचकर घायल मरीज की सही देखभाल करते हुए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया एवं एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया, कभी भी किसी मरीज के लिए एंबुलेंस ना पहुंचने के लिए मना नहीं किया। जिसमें जनपद मे अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो की एंबुलेंस के कर्चरियों को सराहनीय कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया। जिसमें चंद्रकांता,श्रेया ,प्रदीप कुमार चौधरी, संत प्रकाश, बृजभूषण वं राम भेज को सम्मानित किया गया। 

इस पर संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ए.के.वर्मा जी ने कहा यह एक महत्वपूर्ण कदम है,जो एम्बुलेंस सेवाओं को प्रोत्साहित करने और उनके कठिन परिश्रम को मान्यता देने के लिए किया गया था। इस पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करते हैं। वे अपने काम को बहुत ही निष्ठा और समर्पण से करते हैं, और उनकी सेवाएं देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। लेकिन अक्सर, उनकी सेवाओं को नजरअंदाज किया जाता है और उन्हें वह सम्मान नहीं मिलता जो उन्हें मिलना चाहिए। इसलिए, एंबुलेंस कर्मचारियों को सम्मानित करना एक महत्वपूर्ण कदम है, इस कदम से न केवल एंबुलेंस कर्मचारियों को बल्कि पूरे जिले को भी फायदा होगा।

एंबुलेंस कर्मचारियों को सम्मानित करने से स्वास्थ्य सेवाओं को कई फायदे होंगे। सबसे पहले, यह उनकी सेवाओं को प्रोत्साहित करेगा और उन्हें अपने काम में और अधिक निष्ठा और समर्पण से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरा, यह उनके कठिन परिश्रम को मान्यता देगा और उन्हें समाज में सम्मानित बनाएगा। तीसरा, स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाएगा और मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल के समस्त सम्मानित डॉक्टर, 108 एंबुलेंस सेवा प्रोग्राम मैनेजरकॉल राजन विश्वकर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार मिश्रा, राधेश्याम व रिजिनल मैनेजर रामसेवक जी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad