सरयू ( घाघरा )नदी का कहर, लोग उजाड़ने लगे आशियाना
देश भर गर्मी के बाद मानसून आया।और नदियां उफान पर हैं।ऐसे में बलिया के बैरिया तहसील अंतर्गत गोपालनगर ताड़ी के पास सरयू यानी घाघरा नदी का कहर देखा गया।जहां वर्षों से बनाए आशियाना को खुद उजाड़ते लोग नजर आए। मौके पर हमारे संवाददाता ने पीड़ित लोगों से बात की,एक नजर।
गर्मी के बाद पूरे देश में मानसून आया है। कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। नदियां अपनी उफान पर हैं। बैरिया तहसील के गोपालनगर ताड़ी गांव में आशियाना उजाड़ते जरा गौर से देखिए। तिनका तिनका जुटा कर घर को बनाया गया होगा। जिसे खुद तोड़ा जा रहा है। मौके पर समाजवादी पार्टी के विधायक जय प्रकाश अंचल ने एक तरफ प्राकृतिक आपदा बताया तो वहीं अफसोस भी जताया।
इतना ही नहीं मौके पर बैरिया तहसील के नायब तहसीलदार ने बताया कि सरयू नदी की वजह से कटान जारी है। 23 घर सरयू नदी की जद में हैं जिसमें 6 घर तोड़े जा चुके हैं। एहतियात के तौर पर लोगों हटाने के साथ पंचायत भवन में रहने की व्यवस्था दी जा रही है।